⚡दिल्ली उच्च न्यायालय ने ट्विटर से हिंदू देवी से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा
By Bhasha
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ट्विटर को अपने मंच से हिंदू देवी से संबंधित कुछ आपत्तिजनक सामग्री को हटाने के लिए कहा. अदालत ने कहा कि सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी आम जनता की भावनाओं का सम्मान करेगी क्योंकि यह उनसे जुड़ा व्यवसाय कर रही है.