⚡हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद ब्लैक बॉक्स बरामद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर मार्शल के नेतृत्व में जांच की घोषणा की
By Bhasha
तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर यानी ‘ब्लैक बॉक्स’ बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया. बुधवार को हुई इस दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत हो गयी.