समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के बदहाल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना संकट में निजी अस्पतालों ने जबरन लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
...