⚡सोनाली फोगाट की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिए गोवा सरकार को पत्र लिखेगा हरियाणा
By Bhasha
हरियाणा सरकार गोवा सरकार को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का अनुरोध करेगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को फोगाट के परिवार के सदस्यों को यह आश्वासन दिया.