⚡Haryana 2022: चुनावों की हलचल, पंजाब से पानी का विवाद नहीं सुलझा, एथलीटों ने पदक जीत बढ़ाया मान
By Bhasha
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में अभी भले ही बहुत समय है, लेकिन हरियाणा में प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता इस साल पंचायत और नगरपालिका चुनावों से लेकर आदमपुर विधानसभा उपचुनाव और राज्यसभा चुनावों तक में एड़ी-चोटी का जोर लगाते नजर आए.