राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोप झेल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा अपराध के ग्राफ से संबंधित तथ्यों और आंकड़ों के बारे झूठ फैला रही है. गहलोत ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा के इस दावे को खारिज किया कि राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में पहले स्थान पर है.
...