⚡ओडिशा के नयागढ़ में तेल टैंकर में विस्फोट से चार लोगों की मौत
By Bhasha
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 100 किलोमीटर दूर नयागढ़ जिले में एक तेल टैंकर पुल से गिर गया, जिसके बाद हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.