राजस्थान के पूर्व लेग स्पिनर और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य रहे विवेक यादव का कोरोना वायरस से जुड़ी समस्याओं के कारण निधन हो गया. वह 36 बरस के थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है. यादव ने बुधवार को शहर के अस्पताल में अंतिम सांस ली.
...