⚡कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हाकिम ने निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
By Bhasha
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पूर्व महापौर फिरहाद हाकिम और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी कजरी बंदोपाध्याय ने 19 दिसंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.