भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर एम वेंकटरमण को आगामी घरेलू सत्र के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया. यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि तमिलनाडु क्रिकेट संघ की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने अपनी बैठक में यह नियुक्ति की.
...