⚡हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह दूसरी बार हुए कोरोना संक्रमित
By Bhasha
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दो महीने में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. शुक्रवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की जांच में 12 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी.