⚡ठाणे के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत नहीं हुई: समिति
By Bhasha
महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित एक निजी अस्पताल में इस हफ्ते की शुरुआत में पांच कोविड-19 मरीजों की मौत की जांच के लिए गठित समिति इस नतीजों पर पहुंची है कि उनकी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई थी. प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.