⚡झारखंड के रामगढ़ में बस से टक्कर के बाद वैगनआर में आग, पांच लोग जिंदा जले
By Bhasha
झारखंड के रामगढ़ जिले के मुरबंदा लारी के निकट बुधवार सुबह एक बस एवं वैगन आर कार में भीषण टक्कर हो गयी। बस कार के उपर चढ़ गयी और कार में आग लग गई जिससे उसमें बैठे एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की जलकर मौत हो गयी।