⚡एमएसएमई निर्यातकों को वेबसाइट बनाने में मदद को फियो ने रेबेलकॉर्प से हाथ मिलाया
By Bhasha
सूक्ष्म, लघु एवं मझोला उपक्रम (एमएसएमई) निर्यातकों को कम लागत पर अपनी खुद की वेबसाइट बनाने और कारोबार विस्तार में मदद के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने रेबेलकॉर्प से हाथ मिलाया है.