⚡मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में लूटपाट करने पहुंचे लुटेरों से भिड़े कर्मचारी व ग्राहक
By Bhasha
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जब हथियारबंद लुटेरे सोने पर कर्ज देने वाली एक कंपनी के दफ्तर में लूटपाट के इरादे से पहुंचे तो कर्मचारी और ग्राहक उनसे भिड़ गए. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार हो गया है.