⚡केरल में नाबालिग लड़की के यौन शोषण मामले में बुजुर्ग व्यक्ति को चार साल की सजा
By Bhasha
केरल की एक अदालत ने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के दोषी 66 वर्षीय व्यक्ति को चार साल कैद की सजा सुनाई है. पट्टांबी त्वरित विशेष अदालत के न्यायाधीश सतीश कुमार ने दोषी मोइदीनकुट्टी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया.