⚡Uttar Pradesh: मथुरा में मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते कार में लॉक हो गया 8 साल का बच्चा, दम घुटने से हुई मौत
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक गांव में मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते आठ साल का एक बच्चा कार में जाकर बैठ गया, और कार लॉक हो जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और दम घुट जाने से उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.