⚡इंदौर में पड़ोसी से विवाद करते दिखे तौलिया पहने डीएसपी, पड़ोसी पर मामला भी दर्ज करा दिया
By Bhasha
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस के एक उपाधीक्षक (डीएसपी) का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह इंदौर में अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं. कनाड़िया थाने के प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे ने घटना की पुष्टि की.