⚡बागपत में दिल दहला देने वाली घटना, मामूली सी बात पर शराबी बेटे ने बुजुर्ग पिता की ली जान
By Bhasha
जनपद के ढिकाना गांव में एक शराबी बेटे ने पत्थर मारकर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई बिट्टू को नामजद करते हुए तहरीर दी है.