चीन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन के वरिष्ठ राजनयिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना के एक होटल में एकत्र हुए हैं, जहां यह मुलाकात होगी. इस बातचीत के लिए रूस के शीर्ष प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने शनिवार को एक ट्वीट में लिखा कि संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के सदस्य वियना में होने वाली वार्ता में आगे की योजना पर फैसला करेंगे.
...