उन्होंने कहा कि राज्य में सप्ताहांत में लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू लागू करने के बारे में चर्चा हुई, लेकिन इस संबंध में भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. टोपे ने कहा, “लोकल ट्रेनों को बंद करना निश्चित रूप से विचाराधीन नहीं है. फिलहाल अंतर-जिला प्रतिबंधों पर भी विचार नहीं किया जा रहा है.”
...