⚡दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की
By Bhasha
पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए यहां जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को किये गए प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है.