⚡दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल चाकू से किये गये हमले में हुआ घायल
By Bhasha
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. हमलावर ने मुकेश नाम के कांस्टेबल की सरकारी पिस्तौल छीनने की भी कोशिश की.