दिल्ली में दिवाली के दिन की शुरुआत ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता के साथ हुई, जिसके और खराब होने की आशंका है, भले ही आतिशबाजी हो या नहीं. यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी. राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 341 पर पहुंच गया, जो बुधवार शाम चार बजे 314 था. मंगलवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 303 और सोमवार को 281 था.
...