⚡मध्य प्रदेश के छतरपुर में बदमाश को पकड़ने गए पुलिसवालों पर हमला, जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती
By Bhasha
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक अपराधी को पकड़ने गए पुलिस दल पर उसके परिवार के लोगों ने पथराव कर दिया जिससे इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.