कांग्रेस के के सुरेश और आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन समेत केरल से जुड़े कुछ सांसदों ने योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी को लेकर सदन में कार्यस्थगन का नोटिस दिया था. प्रश्नकाल के दौरान ही लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान से जुड़ा विषय उठाने की कोशिश की, हालांकि आसन से उन्हें अनुमति नहीं मिली.
...