मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगाकर विशेषकर सरकारी कर्मचारियों को ठगने का प्रयास करने वाला एक गिरोह सक्रिय है. पुलिस ने यह जानकारी दी.राज्य पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई और शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इसके पीछे तेलंगाना का कोई गिरोह शामिल है.
...