उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में राज्य को महामारी की दो लहरों का सामना करना पड़ा था. इस कारण एक ओर सरकार का खर्च बढ़ा, वहीं दूसरी ओर राजस्व आय में भारी कमी आई. इसीलिए सरकार ने उस कठिन समय में कर्मचारियों को दी जाने वाली वेतन-वृद्धि को कुछ समय के लिए स्थगित किया था.
...