⚡पेट्रोल डीजल पर अतिरिक्त एवं विशेष उत्पाद शुल्क को और घटाए केंद्र: गहलोत
By Bhasha
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल, डीजल एवं गैस पर से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, विशेष उत्पाद शुल्क तथा उपकर में और अधिक कमी करनी चाहिए जिससे राज्यों का वैट संग्रहण स्वतः उसी अनुपात में कम हो जायेगा.