⚡3 इडियट्स’ मूवी के मशहूर अभिनेता अरुण बाली का निधन
By Bhasha
मशहूर अभिनेता अरुण बाली का शुक्रवार सुबह उपनगरीय मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे. बाली को धारावाहिक ‘स्वाभिमान’ और हिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में निभाए उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी.