सिंगापुर में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुप्रतीक्षित पदार्पण को लेकर हर कोई उत्साहित है और इनमें तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी शामिल हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण डेविड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काफी मांग है.
...