⚡केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के काफिले में शामिल वाहन को बस ने मध्य प्रदेश में मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मी घायल
By Bhasha
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप मंगलवार को एक निजी बस ने केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के काफिले में शामिल फॉलो वाहन को टक्कर मार दी, जिससे फॉलो वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए