⚡रोहन बोपन्ना रूतुजा भोसले ने टेनिस में मिश्रित युगल जीता स्वर्ण, चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को दी मात
By Bhasha
अनुभवी रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को 2 . 6, 6 . 3, 10 . 4 से हराकर एशियाई खेलों की मिश्रित युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया.