⚡बीएमसी का बजट स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, जीवन की गुणवत्ता पर केंद्रित
By Bhasha
बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 45,949.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. बजट में 3,200 करोड़ रुपये तटीय सड़क परियोजना और 6,933.75 करोड़ रुपये स्वास्थ्य क्षेत्र को आवंटित किए गए हैं.