⚡झारखंड में भाजपा युवा मोर्चा के नेता की चाकू मारकर हत्या
By Bhasha
चाकू के वार से घायल भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव सूरज कुमार सिंह (26) की टाटा मेन अस्पताल में मौत हो गई.