पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सोमवार को कहा कि केन्द्र की भाजपा (BJP) सरकार जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए. पश्चिम मिदनापुर (Midnapur) में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि वह ‘‘भाजपा के कुशासन पर शांत रहने या उसको सहने ’’ की बजाय जेल में रहना पसंद करेंगी.
...