बिहार के गयाजी जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि सरकारी भर्ती परीक्षा के दौरान बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि होमगार्ड भर्ती अभियान में शामिल पीड़िता द्वारा पहचाने गए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
...