बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो लोगों ने एक 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि लड़की को जिले के एक गांव में एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया. सूत्रों ने बताया कि लड़की का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह बुधवार सुबह किसी काम के लिए बाहर गई थी.
...