कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए बिहार के राज्यपाल फागू चैहान ने मई में ही राज्य के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में गर्मी की छुट्टी तय कर दी है. इस बार एक मई से 31 मई तक गर्मी की छुट्टी रहेगी. इसको लेकर सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिया है.
...