⚡BharatPe के सीईओ सुहैल समीर ने पद छोड़ा, रणनीतिक सलाहकार के रूप में सेवाएं देंगे
By Bhasha
भारतपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुहैल समीर ने पद छोड़ दिया है. समीर का कंपनी के पूर्व संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ विवाद हुआ था. भारतपे ने बयान में कहा कि समीर सात जनवरी 2023 से रणनीतिक सलाहकार के रूप में सेवाएं देंगे.