भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में एक दुर्गा पूजा पंडाल में ‘हैलोजन लाइट’ के अधिक गर्म होने के कारण लगी आग में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में 64 अन्य लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंडाल में रविवार को एक ‘डिजिटल शो’ के दौरान आग लग गई थी.
...