स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वेस्टइंडीज के संघर्ष से वाकिफ बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने आफ स्पिनर हसन से ही गेंदबाजी का आगाज कराया जिससे कैरेबियाई टीम दबाव में आ गई. दोनों टीमों के लिये यह करो या मरो का मुकाबला है.तेज गेंदबाजों से कुछ ओवर डलवाने के बाद उन्होंने पांचवें ओवर में फिर स्पिनर को बुलाया और इसका फायदा मिला जब हसन ने क्रिस गेल (चार) का बड़ा विकेट लिये.
...