कुंद्रा, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. उन्होंने अपनी जमानत याचिका में कहा कि पुलिस ने अप्रैल में एक आरोपपत्र दाखिल किया था और उनका नाम ना तो उसमें, और ना ही मामले की प्राथमिकी में था. वहीं, पुलिस ने अपनी दलील में मंगलवार को कहा कि अपराध गंभीर प्रकृति का है और वह अब भी इसकी जांच कर रही है कि सभी वीडियो कहां अपलोड किये गये थे.
...