अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य के लोगों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता रविवार को जताई. मुख्यमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां इंदिरा गांधी पार्क में तिरंगा फहराने के बाद कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 के खिलाफ अभूतपूर्व लड़ाई लड़ रही है और सभी के निरंतर समर्थन से सरकार इस चुनौती से निपटने में सक्षम है.
...