⚡बलिया में नाबालिग लड़की के बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
By Bhasha
पुलिस के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का गत 12 अगस्त को उसके गांव के ही रहने वाले प्रकाश यादव (18) ने कथित रूप से अपहरण कर लिया। इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत पर प्रकाश यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया।