⚡कोविड-19 का एक और टीका परीक्षण के अंतिम चरण में पहुंचा
By Bhasha
टीके को विकसित करने वाली सनोफी और ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे अपने कोविड रोधी टीके का तीसरे चरण का परीक्षण शुरू कर रहे हैं जिसके लिए अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका के 35,000 वयस्क स्वयंसेवकों को भर्ती किया गया है.