मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मताबसैया थानांतर्गत जिगनी गांव में बुधवार सुबह एक घर में पटाखे बनाने के लिये रखी बारूद में विस्फोट होने से एक मकान ढह गया जिसमें एक दंपती और उनके एक साल के बेटे की मौत हो गयी. दंपती के तीन अन्य बच्चे इस घटना में घायल हो गये. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
...