⚡Agra: सपा के प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का आरोप, 5 लोग गिरफ्तार
By Bhasha
समाजवादी पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को महंगाई के खिलाफ यहां किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने का ऑडियो-वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.