⚡चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में आई रौनक, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा
By Bhasha
मजबूत वैश्विक रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में तेजी के चलते प्रमुख शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखी गई. इससे पहले चार दिन तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.