⚡दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ जांच कर सकती है दिल्ली सरकार की एसीबी: उच्च न्यायालय
By Bhasha
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) गृह मंत्रालय के तहत आने वाले शहर के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर जांच कर सकती है.